{"_id":"6af752f7742c4315c302b0da","slug":"head-on-collision-between-a-bike-and-a-van-both-drivers-critically-injured-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-166290-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बाइक और वैन की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों चालक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बाइक और वैन की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों चालक गंभीर
विज्ञापन
किशनपुर। थाना क्षेत्र के सरौली मोड़ के पास शुक्रवार सुबह बाइक और वैन की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
एकडला गांव निवासी मानसिंह शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे वैन से गांव जा रहे थे। इसी दौरान सरौली मोड़ के पास रारी की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे मठेठा गांव निवासी संदीप पासवान की बाइक वैन से टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन चालक स्टीयरिंग के नीचे दब गया, जबकि बाइक सवार वैन में फंस गया। आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से हरदो सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बाइक सवार की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। किशनपुर थानाध्यक्ष मनीष सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को थाने भिजवा दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।