फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   snached 4 lack

बैंक से निकली महिला से छिनैती

Thu, 04 Aug 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 04 Aug 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
snached 4 lack
पीड़ित महिला
जनपद झपट्टा मार गिरोह ने गुरुवार को शहर के अत्यंत भीड़भाड़ वाले इलाके में ‌िछनैती की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान बदमाश चार लाख रूपया ले जाने में सफल रहें। पीड़ित महिला बैंक से रुपया बैंक से निकालकर बेटे के संग रिक्शे से घर लौट रही थी। सरे राह बीच में हुई चार लाख रूपये की छीनैती की घटना से लोगों में दहशत व्याप्त है। हालांकि एक व्यापारी के दूकान पर लगे सीसी टीवी कैमरा में बदमाशों की गतिविधि और उनका चेहरा कैद होने से पुलिस के लिए लूट का पर्दाफाश करना चुनौती बन गई है।
विज्ञापन



 पीड़ित महिला दुर्गा पत्नी अर्जुन मूलरूप से बलिया जिले के जगदरा थाने के पकड़ी गांव की रहने वाली है। मऊ जिला मुख्यालय पर शहर कोतवाली क्षेत्र के निजामुद्दीनपुरा मुहल्ले में वह किराए का मकान लेकर परिवार के साथ रहती है। दुुर्गा के पति अर्जुन जीविकोर्पाजन के लिए गोरखपुर रहते हैं। गुरुवार की दोपहर महिला अपने 14 वर्षीय पुत्र अमरदीप को साथ लेकर रुपया निकालने के लिए बैंक गई थी। बताया जाता है बैंक से चार लाख रूपया निकालकर वह पुत्र के संग घर लौट रही थी।
विज्ञापन



जैसे ही वह भीड़भाड़ वाले इलाके सहादतपुरा मुहल्ला पहुंची, तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाश पीछे से आए और महिला के पुत्र के हाथ में मौजूद रुपये का थैला झपट्टा मारकर छीनकर फरार हो गए। हालांकि घटना के बाद महिला ने शोर मचाया और पुत्र अमरदीप ने बदमाशों का पीछा भी किया। लेकिन बदमाश सारहू पुलिस चौकी के सामने मौजूद खडहरा गली को पकड़कर फरार हो गए। बदमाशों की गतिविधि घटनास्थल के सामने मौजूद दूकान में लगे सीसी कैमरा टीवी में कैद हो गया। इस दौरान पता चला कि लुटेरों के दो और साथी इस काम में उनका सहयोग कर रहें थे। वे दोनों अलग बाइक से थे, जो महिला और भीड़ पर नजर रखें थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed