{"_id":"574f2fdb4f1c1b9f4a109209","slug":"small-arms-factory-disclosed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिनी असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
मऊ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
हथियार
घोसी कोतवाली पुलिस ने बुधवार को क्षेत्र के करमपुर गांव में छापा मारकर एक मिनी असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने इस दौरान आरोपी पतिराम विश्वकर्मा पुत्र रामधारी को एक निर्मित तथा कई अर्धनिर्मित असलहों और उपकरण के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी इसके पूर्व भी कई बार असलहों के मामले में ही जेल जा चुका है। फैक्ट्री में बन रहे असलहे पर मेड इन बम्हौर छपा हुआ था।
घोसी कोतवाली के इंसपेक्टर विश्वजीत सिंह ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुखबिर की सूचना पर बोझी चौकी के करमपुर गांव में एक मकान में छापा मारा। इस दौरान पतिराम विश्वकर्मा पुत्र रामधारी को असलहा बनाते समय रंगेहाथ पकड़ा। छापेमारी में चौकी इंचार्ज अमिला राज नारायण पांडेय व एस आई ओमप्रकाश सिंह आदि भी शामिल रहे। पुलिस की छापेमारी से गांव में हड़कंप मचा रहा।
लोग गांव में ही असलहा बनाए जाने पर हतप्रभ थे। बताया जाता है कि आरोपी क्षेत्र के नए बदमाशों को असलहा देकर उसका धंधा कराता था। आरोपी पतिराम विश्वकर्मा के यहां छापेमारी में पुलिस को 315 बोर का एक निर्मित तमंचा, दो अर्धनिर्मित 315 व 312 बोर का तमंचा, 1अदद ब्लॉयर, 2 अदद हथौड़ी, 6 अदद रेती, 1अदद स्टेयरिंग नालयुक्त राड, 25 स्प्रिंग, 1अदद निहाई के साथ उसके पास से 3 कारतूस तथा एक खोखा 312 बोर बरामद हुआ।
विज्ञापन
पुलिस ने उसे संबंधित धाराओं में निरुद्ध कर चालान कर दिया।पुलिस का कहना है कि असलहों पर मेड इन ब्रम्हौर लिखा हुआ है। बम्हौर के बने असलहे का नाम टी सीरीज के गुलशन कुमार की हत्या में प्रकाश में आया था जो आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर में पड़ता है।