फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Self-immolation attempt

आत्मदाह का प्रयास

Fri, 10 Jun 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Fri, 10 Jun 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Self-immolation attempt
छेड़छाड़ - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
एसडीएम कोर्ट में जमीन विवाद का मुकदमा दूसरी बार हारने से बौखलाई एक महिला ने शुक्रवार की शाम तीन बजे के करीब  एसडीएम मुहम्मदाबाद गोहना के कार्यालय में खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। वह आग लगा पाती इससे पहले लोगों ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान उसने एसडीएम के ऊपर भी तेल फेंकने का प्रयास किया।
विज्ञापन



मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के खानपुर गांव निवासी संपतिया पत्नी रामू का उसके पट्टीदारों से जमीन को लेकर विवाद है। वर्ष1984 में तत्कालीन एसडीएम मुहम्मदाबाद गोहना जनपद आजमगढ़ ने संपतिया देवी के खिलाफ फैसला दिया था और जमीन को विपक्षी की घोषित किया था। इस फैसले के विरुद्ध संपतिया देवी ने उसी कोर्ट में फिर से आपत्ति दाखिल की।
विज्ञापन



कई तारीखें पड़ने के बाद एसडीएम आरडी पांडेय ने दो दिन पूर्व संपतियां की अपील खारिज कर दी और पूर्व के फैसले पर मुहर लगा दी। शुक्रवार को संपतिया देवी एक बोतल मिट्टी का तेल लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



उस समय एसडीएम आरडी पांडेय कोर्ट से निकलकर अपने कार्यालय में शिकायतें सुन रहे थे तभी संपतिया मिट्टी का तेल अपने ऊपर उड़ेलने लगी । यह देख आसपास के लोग उसे पकड़ने दौड़े, इसी बीच उसने बोतल में बचा तेल एसडीएम की ओर भी फेंका। वह आगे और कुछ कर पाती इससे पहले लोगों ने उसे दबोच लिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे थाने ले गई और उसका शांति भंग में उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed