{"_id":"575b00db4f1c1b520a9c5ad6","slug":"self-immolation-attempt-in-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आत्मदाह का प्रयास
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Fri, 10 Jun 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम कोर्ट में जमीन विवाद का मुकदमा दूसरी बार हारने से बौखलाई एक महिला ने शुक्रवार की शाम तीन बजे के करीब एसडीएम मुहम्मदाबाद गोहना के कार्यालय में खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। वह आग लगा पाती इससे पहले लोगों ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान उसने एसडीएम के ऊपर भी तेल फेंकने का प्रयास किया।
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के खानपुर गांव निवासी संपतिया पत्नी रामू का उसके पट्टीदारों से जमीन को लेकर विवाद है। वर्ष1984 में तत्कालीन एसडीएम मुहम्मदाबाद गोहना जनपद आजमगढ़ ने संपतिया देवी के खिलाफ फैसला दिया था और जमीन को विपक्षी की घोषित किया था। इस फैसले के विरुद्ध संपतिया देवी ने उसी कोर्ट में फिर से आपत्ति दाखिल की।
कई तारीखें पड़ने के बाद एसडीएम आरडी पांडेय ने दो दिन पूर्व संपतियां की अपील खारिज कर दी और पूर्व के फैसले पर मुहर लगा दी। शुक्रवार को संपतिया देवी एक बोतल मिट्टी का तेल लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंच गई।
विज्ञापन
उस समय एसडीएम आरडी पांडेय कोर्ट से निकलकर अपने कार्यालय में शिकायतें सुन रहे थे तभी संपतिया मिट्टी का तेल अपने ऊपर उड़ेलने लगी । यह देख आसपास के लोग उसे पकड़ने दौड़े, इसी बीच उसने बोतल में बचा तेल एसडीएम की ओर भी फेंका। वह आगे और कुछ कर पाती इससे पहले लोगों ने उसे दबोच लिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे थाने ले गई और उसका शांति भंग में उसका चालान कर दिया।