फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   robbed On the strength of pistol

तमंचा दिखा कर मछली व्यवसायी से 40 हजार लूटे

Sun, 12 Apr 2015 10:08 PM IST
ब्यूरो, गाजीपुर, अमर उजाला
ब्यूरो, गाजीपुर, अमर उजाला Updated Sun, 12 Apr 2015 10:08 PM IST
विज्ञापन
robbed On the strength of pistol
कस्बा मुहम्मदाबाद गोहना के इदारतगंज मुहल्ला में रविवार को अपने घर के बाहर बैठकर मछली बिक्री का हिसाब कर रहे मछली व्यवसायी से बदमाशों ने असलहा दिखाकर 40 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन



घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुुंची मुकामी पुलिस ने खोजबीन शुरू की। लूट के शिकार हुए व्यापारी ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।


 शक के आधार पर पुलिस ने कस्बे के ही एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।इस बीच लूट की घटना की जानकारी मिलने पर व्यापारी वर्ग आक्रोशित हो गया। कोतवाली के बाहर प्रदर्शन करते हुए बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन



मुहम्मदाबाद गोहना के इदारतगंज मुहल्ला निवासी पारस सोनकर मऊ जनपद के बड़े मछली व्यवसाइयों में हैं। रविवार को दिन में लगभग 11 बजे वह और उनके भाई दुलारे मछली की बिक्री की रकम का मिलान कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 इस बीच कस्बा की तरफ से दो बाइक पर सवार चार बदमाश वहां पहुंचे और व्यापारी के कनपटी पर असलहा सटाकर बैग में रखा रूपया और एक मोबाइल छिनकर मऊ की तरफ फरार हो गये।


घटना से हतप्रद व्यापारी जब तक कुछ समझ पाता लुटेरे बैग में रखे 40 हजार रुपये की रकम लेकर काफी दूर निकल गये। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे कोतवाल एमपी सिंह ने घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के बाद उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया। शक के आधार पर पुलिस  कस्बा के इदारतगंज मुहल्ला निवासी एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।



उधर व्यापारी से लूट होने की जानकारी के बाद सैकड़ों व्यापारी कोतवाली परिसर में एकत्रित हो गए और घटना के पर्दाफाश की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।


व्यापार मंडल के अध्यक्ष अंजनी गुप्ता व कांग्रेस नेता महेंद्र सोनकर ने कोतवाली पुलिस को तीन दिन की मोहलत देते हुए घटना, लूट की रकम व बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग की। लूट का शिकार हुए व्यापारी पारस सोनकर पुत्र जगरनाथ ने चार अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed