फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Reconstructed house off burglars

बंद मकान को चोरों ने खंगाला

Mon, 22 Feb 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Mon, 22 Feb 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Reconstructed house off burglars
थाना कोपागंज क्षेत्र के चौबेपुर मतुस्तफाबाद गांव में बंद पड़े एक मकान का ताला तोड़कर चोरों ने रविवार की रात नगदी, जेवरात सहित लाखों के सामान साफ कर दिया। घटना की जानकारी मकान मालकिन को आसपास के लोगों ने दी। इस संबंध में पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के चौबेपुर मुस्तफाबाद गांव निवासी इंदू देवी पत्नी रामशकल हाल में ही गांव में हुई एक हत्या में जेल जाने के बाद छुटकर आई थी। जेल में अभी भी उसका पति एवं पुत्र बंद हैं। अकेले जमानत पर छूटने के बाद वह घर के बजाए इधर उधर रहती थी और कभी कभार आती जाती थी।
विज्ञापन



 रविवार को उसके मकान में सीढ़ी का दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए। चोरों ने खाली मकान देखकर उसे इत्मीनान से खंगाला और फरार हो गए।


मकान में टूटा ताला देखकर इसकी सूचना गांव के ही किसी व्यक्ति ने इंदू को दी तो वह सोमवार की सुबह अपने घर पहुंची। घर में जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए।


घर से 37 हजार रूपया नगद, बेटी एवं उसका सोने चांदी का सभी जेवरात लगभग डेड़ लाख का, टीवी, इनवर्टर, बैटरी आदि चोर उठा ले गए थे। इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राममूरत यादव का कहना है कि चोरी से संबंधित तहरीर मिली है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed