{"_id":"5cab9727bdec2214645381ed","slug":"pamp-operator-s-son-shot-18-lakh-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंप संचालक के पुत्र को गोली मार 18 लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंप संचालक के पुत्र को गोली मार 18 लाख लूटे
Tue, 09 Apr 2019 12:17 AM IST
पवन सिंह
mau
mau
Published by: पवन सिंह
Updated Tue, 09 Apr 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
दोहरीघाट बाजार में गोली मारकर 18 लाख की लूट के बाद घायल पेट्रोलपंप संचालक उमेशचंद गुप्ता।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार निवासी पेट्रोल पंप संचालक के पुत्र को बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस बूथ के पास गोली मारकर घायल कर दिया और उसके पास मौजूद 18 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। घटना सोमवार को सुबह साढ़े दस बजे उस समय हुई जब वह स्कूटी से रुपया जमा कराने बैंक जा रहा था। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। गोली उसके पेट में लगी है। उपचार के लिए उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद डॉक्टरों ने उसे रेफर करी दिया। परिजनों ने उसे आजमगढ़ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
बदमाशों की गोली से घायल उमेशचंद्र गुप्ता (44) बाजार निवासी पेट्रोल पंप संचालक रामअवध गुप्ता का पुत्र है। मूलरुप से घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला निवासी रामअवध गुप्ता का पेट्रेल पंप दोहरीघाट-आजमगढ़ मार्ग पर है। इसके चलते राम अवध दोहरीघाट बाजार में परिवार के साथ रहते है। रविवार को बैंक बंद होने के कारण शनिवार की शाम से रविवार की रात तक हुई बिक्री का 18 लाख 90 हजार रुपया उमेशचंद्र बैंक में जमा करने के लिए स्कूटी से जा रहा था। दोहरीघाट थाने से 100 मीटर आगे पुलिस बूथ के पास अचानक बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोका और रुपयों भरा बैग छीनने लगे। उमेश भी बदमाशों से उलझ गया। इस दौरान बदमाशों ने उसे गोली मार दी जो उसके पेट में लगी और वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा और बदमाश रुपयों का बैग लेकर फरार हो गए। बदमाशों ने तमंचे को आजमगढ़-दोहरीघाट मार्ग पर फेंक दिया।
गोली मारकर हुई बड़ी रकम की लूट की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र बहादुर, अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव और डीआईजी आजमगढ़ मनोज तिवारी मौके पर पहुंचे। सुबह सबेरे पुलिस बूथ के पास हुई लूट की इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा था। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट तो दर्ज नहीं की थी। जबकि जांच पड़ताल में जुटी रही।
विज्ञापन
एसपी सुरेंद्र बहादुर ने बताया कि बदमाशों ने पंप संचालक के बेटे को लूटा है। पुलिस टीम तफ्तीश कर रही है। शाम को घायल के पिता रामअवध गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने थाने में बाइक सवार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट और हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की।