{"_id":"5701572b4f1c1b6c25c81162","slug":"miscreants-looted-cattle-trader","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने पशु व्यापारी को लूटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने पशु व्यापारी को लूटा
BEARU, AMAR UJALA, MAU
Updated Sun, 03 Apr 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के नन्दौर से फतेहपुर जाने वाली सड़क पर व्यापारी से लूट के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीण।
हथियार बंद बदमाशों ने रविवार को नंदौर गांव के समीप दिनदहाड़े एक पशु व्यापारी को तमंचे से आतंकित कर तीस हजार रुपये, उसकी बाइक और मोबाइल लूट ले गए। हालाँकि बदमाशों ने व्यापारी का मोबाइल म्यारी कल्याणपुर के पास फेंक दिया था। जिसे बाद में ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
थाना क्षेत्र के फतेहपुर ताल रतोय निवासी ईमरोज पुत्र इक़बाल कुरैशी पशु व्यापारी है। रविवार की सुबह दस बजे वह अपने घर से 30 हजार से अधिक रुपये लेकर बाइक से नन्दौर की तरफ जा रहा था।
गाँव से दक्षिण नन्दौर से फतेहपुर जाने वाली सड़क पर पहुंचा ही था कि पीछे से एक बाइक पर तीन बदमाशों ने उसे ओवरटेक किया और उसपर तमंचा तान दिया। अभी इमरोज कुछ समझ पाता तभी बदमाशों ने तमंचे के बट से उसके सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे वह गिर गया। उसके बाद बदमाशों ने आराम से उसकी बाइक और जेब में रखा धन और मोबाइल लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
सब कुछ इतना तेजी से हुआ कि अगलबगल खेतों में काम करने वाले अधिकांश लोगों को भी लूट की खबर नहीं हुई। लुट जाने के बाद इमरोज ने गांव में पहुँचकर आपबीती सुनाई तो लोगों ने 100 नंबर पर डायल कर लूट की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुँची।
ईमरोज के मुताबिक बदमाश तीन की संख्या में मुंह बांधे थे। समझा जाता है कि बदमाश नहर की ही सड़क से रोपनपुर होकर बलिया जिले में प्रवेश कर गए होंगे। बदमाश मोबाइल घटना स्थल से दो किलोमीटर दूर म्यारी नहर पर फेंककर भाग गए है। जिसे सड़क पर काम कर रहे लोगों नेउठाकर पुलिस को सौंपा। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुरेश मिश्रा का कहना है कि लूट की सूचना मिली है पुलिस बदमाशों की खोजबीन कर रही है।