फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Married burning stove fire deaths

चूल्हे की आग से जल कर विवाहिता की मौत

Tue, 28 Jun 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Tue, 28 Jun 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Married burning stove fire deaths
आग से जला सामान
क्षेत्र के कोलौरा गांव में मंगलवार की सुबह छोटे सिलेंडर से भड़की आग में मड़ई जलने लगी।फायर ब्रिगेड की दमकलों और ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। मगर मंड़ई में खाना बना रही विवाहिता को बचाया नहीं जा सका। उसके मायके वालों ने पति सहित तीन के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन



कोलौरा निवासी शशिकांत मजदूरी करते हैं। वह रात का बचा खाना खाकर काम पर चले गए थे। सुबह नौ बजे उनकी पत्नी मंजू (27) छोटे सिलेंडर वाले चूल्हे पर खाना बना रही थी। तभी आग भड़क गई और छप्पर जलने लगा। आग लगने के बाद मंजू घर के बाहर आने के बजाय भीतर की ओर बनी दूसरी मंडई में भाग गई। आग ने दूसरी मंड़ई को भी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन



आग से घिरी मंजू चीखपुकार मचाती रही लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए किसी की भीतर जाने की हिम्मत नहीं हुई। लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित किया। जब तक आग बुझाई जाती तब तक मंजू की जलने से मौत हो चुकी थी। उसके दो अबोध बच्चे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन



आग बुझने के बाद ग्रामीणों ने देखा कि मंजू अनाज रखने वाले ड्रम के पीछे छुपी बैठी थी। पुलिस ने बुरी तरह जल चुके मंजू के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। सीओ सिटी पंकज सिंह,  तहसीलदार अनिल कुमार के आलावा मुहम्मदाबाद, रानीपुर व चिरैयाकोट थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। अगलगी में  गृहस्थी का सारा सामान और 15 हजार रुपये की नकदी जल गई। मौके पर पहुंचे मंजू के मायके वालों ने  शशिकांत, उसके भाई जीऊत एवं पप्पू के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed