फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   man's murder

दावत के बाद युवक की हत्या, फेंकी मिली लाश अमर उजाला ब्यूरो

Sat, 14 May 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ Updated Sat, 14 May 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
 man's murder
murder in love
 मधुबन थाना क्षेत्र के मर्यादपुर के बलुआपार गांव के पास झुरमुटों के बीच शनिवार की सुबह हत्या कर युवक की फेंकी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शव को नित्यकर्म करने गए गांव के एक व्यक्ति ने देखा, और इसकी सूचना पुलिस को दी। बाद में घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्र के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद दो लोगों को हिरासत में लिया। 
विज्ञापन

 शिनाख्त के बाद पता चला मृत युवक मुकेश कुमार साहनी 35 पुत्र पारस देवरिया जिले के पिंडी आदर्श नगर मुहल्ले का निवासी था। उसकी बहन की शादी मधुबन थाना क्षेत्र में हुई थी।
विज्ञापन


इसके चक्कर में वह अक्सर वहां आता रहता था। शुक्रवार देर रात लखनौर गांव निवासी प्रमोद पुत्र राजदेव के यहां दावत थी। जिसमें मुकेश कुमार साहनी भी शामिल था। दावत सामाप्त होने के बाद सभी अपने-अपने घर को रवाना हो गए। इसबीच सबह मुकेश की हत्याकर फेंकी लाश मिली। घटनास्थल पर जुटी भीड़ ने शव को देख उसकी शिनाख्त किया। बाद में सूचना मिलने पर मृतक की बहन मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके शिनाख्त करने पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। साथ ही दो लोगों को हिरासत में ली। बताते चले युवक की हत्या ईंट से कूच-कूचकर की गई थी। युवक की बहन सुनीता जिसकी शादी बलिया जिले के उभांव में हुई है,  ने बताया कि  मुकेश अपने पिकप  से प्रतिदिन मछली लादकर मर्यादपुर और आसपास के बाजारों में सप्लाई करता था। बहन के अनुसार उसके भाई का किसी से कोई विवाद नहीं था।


क्षेत्राधिकारी मधुबन आनंद  कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।  रिपोर्ट आने पर कार्रवाई करेंगी। पुलिस ने कहा कि मुकेश नशेड़ी के साथ घुमक्कड़ था। उसकी शादी अभी नहीं हुई  थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed