{"_id":"bc2146e9982bc9f037527da6dfd6ed53","slug":"four-men-caught-with-five-stolen-bike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की पांच बाइक के साथ पकड़े गए चार युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की पांच बाइक के साथ पकड़े गए चार युवक
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Thu, 26 Mar 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के हथिनी गांव के निकट बहादुरगंज गाजीपुर मार्ग पर
विज्ञापन
पुलिस ने बुधवार की रात अंतर्जनपदीय वाहन चोर गैंग के चार सदस्यों को पांच
वाहनों के साथ गिरफ्तार किया।
इस दौरान एक सदस्य फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने गुरुवार को एसपी कार्यालय में इस बाबत जानकारी दी। पुलिस के अनुसार एसपी अनिल कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे वाहन चेकिंग
अभियान के तहत सरायलखंसी थानाध्यक्ष रामस्वरूप वर्मा, स्वाट प्रभारी आनंद सिंह मुखबिर की सूचना मिलने पर बहादुरपुर गाजीपुर मार्ग पर तीन बाइकों पर सवार पांच बदमाश आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगे।
बदमाशों ने अपने बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग भी की लेकिन पुलिस ने उनकी घेरा बंदी करके पकड़ लिया। इस दौरान एक बदमाश फरार हो गया।
पकड़ा गए आरोपियों में योगेश राजभर निवासी भुड़सुड़ी, बृजेश निवासी मलपुर लोहराई, दिग्विजय मल्होत्रा निवासी बरवां, राकेश निवासी गहना।
पकड़े गए बदमाशों के पास से पांच चोरी की बाइक, एक अदद कट्टा, एक जिंदा एवं एक खाली खोखा बरामद किया। पुलिस अधिक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए
आरोपियों की निशानदेही पर अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपी बलिया, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़ में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं और बहुत ही सस्ते दाम पर बाइक बेंच देते थे।
पुलिस खरीद फरोख्त करने वाले आरोपियों की भी तलाश कर रही है। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चालान कर दिया।