{"_id":"5b3530754f1c1b95598b69c4","slug":"dashing-two-assailant-smugglers","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो असलहा तस्करों को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो असलहा तस्करों को दबोचा
mau
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना पुलिस और स्वाट टीम ने पकड़े असलहा तस्कर।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायलंसी थाने के साथ स्वाट टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर बुधवार की रात अंतर जनपदीय असलहा तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को मुठभेड़ के बाद दबोचा। आरोपियों के पास से आठ असलहे बरामद हुए। पुलिस ने उनका विभिन्न धाराओं में चालान किया।
जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव ने सरायलखंसी थाने पर बताया कि पुलिस मुठभेड़ में दबोचे गए बदमाशों में मानशंकर पांडेय पुत्र जयनाथ पांडेय दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के बख्तावरगंज मुहल्ले का तथा रामभरत राम पुत्र भुल्लन राम बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी है। बताया कि बुधवार की रात मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सरायलखंसी और स्वाट टीम ने संयुक्त रुप से बढुआ गोदाम के पास वाहन चेकिंग शुरू किया। इस दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक आते दिखे। पुलिस के रोकने पर बदमाश पुलिस पर फायर कर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया। अचानक बदमाशों की बाइक फिसल गई और पुलिस ने दोनों बदमाशों को दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम और पता बताया।
पुलिस के अनुसार बदमाशों के पास से 32 बोर की तीन पिस्टल, 315 बोर को दो तमंचा, दो तमंचा 12 बोर का, एक राइफल बरामद की। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बदमाश असलहों को बैग में रखे थे और किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में जा रहें थे। यह गनीमत रहा कि इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस सक्रिय हो गई और वाहन चेकिंग के दौरान बदमाशों का पकड़ लिया गया। बताया कि उनके पास से बरामद बाइक भी चोरी की है। सभी असलहे कंट्री मेड हैं।