फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Couple killed, two injured in accident

हादसे में दंपती की मौत, दो घायल

Sun, 26 Aug 2018 10:38 PM IST
mau
mau Updated Sun, 26 Aug 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
Couple killed, two injured in accident
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग पर गिरधारी पौहारी इंटर कालेज के सामने बाइक को टक्कर मारने के बाद गड्ढे में पहुंची कार। - फोटो : mau
स्थानीय थाना क्षेत्र के आजमगढ़ गाजीपुर मार्ग पर स्थित गिरधारी पवहारी इंटर कालेज के सामने रविवार की शाम चार बजे अनियंत्रित कार ने बाइक सवार दो लोगों को धक्का मार दिया। जिससे वह घायल हो  गए। घटना से घबराकर भाग रहे कार चालक ने कुछ दूरी पर फिर एक दूसरी बाइक में धक्का मार दिया। बेकाबू कार के धक्के से बाइक सवार दंपती घायल हो गए। बाद में दंपती की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया।  
विज्ञापन


सरायलखंसी कहिनौर गांव निवासी सुवास चौहान (50) पुत्र वंशू चौहान और गोपाल मौर्य (45) पुत्र हरेंद्र मौर्य रविवार की शाम चार बजे चिरैयाकोट की तरफ से काझा की तरफ जा रहे थे। वे गिरधारी पवहारी इंटर कालेज के सामने पहुंचे ही थे कि पीछे से जा रही एक अनियंत्रित कार ने उन्हें जोरदार धक्का मार दिया। ठोकर लगने से दोनों घायल हो गये । इस घटना के बाद कार चालक घबरा गया और तेजी से कार चलाकर भागने लगा। कुछ ही दूर गया था कि उसकी कार बेकाबू हो गई और एक अन्य बाइक में धक्का मारते हुए आगे जाकर पलट गई। इस घटना में बाइक सवार थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव निवासी रामबचन राम (42) पुत्र छोटई की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


उसकी बाइक पर बैठी उसकी पत्नी उर्मिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी बाद में मौत हो गई। मोटरसाइकल को धक्का मारने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक गड्ढे में पलट गई। कार चालक कार छोड़ कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजकर कार और बाइक को थाने लाई। तीनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed