{"_id":"5c38c518bdec22738b6ad194","slug":"bike-rider-dies-due-to-bus-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
Fri, 11 Jan 2019 10:02 PM IST
पवन सिंह
mau
mau
Published by: पवन सिंह
Updated Fri, 11 Jan 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद रामपुर धनौली के समीप खड़ी क्षतिग्रस्त बस।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोहरीघाट। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर धनौली के समीप शुक्रवार को अपराह्न दोहरीघाट-आजमगढ़ मार्ग पर बस की चपेट में आकर बाइक सवार एक अधेड़ की मौत हो गई। बस में फंसकर अधेड़ सहित बाइक दूर तक घिसटती चली गई। बाइक सवार अपनी बहन के घर परसिया खिचड़ी पहुंचाने जा रहा था। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेते हुए चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के बिसुनपुरा गांव निवासी बाइक सवार देवनाथ सिंह पुत्र रामकेवल सिंह अपनी बहन चंद्रकला को खिचड़ी पहुंचाने के लिए उसके गांव परसिया जा रहा था। रास्ते में आजमगढ़ की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने उसे चपेट में ले लिया। बाइक बस में फंसकर दूर तक घिसटती चली गई। घटना में बाइक सवार की मौत मौके पर ही हो गई। सड़क पर भीड़भाड़ होने के चलते कुछ देर के लिए जाम की स्थिति पैदा हो गई। उधर, हादसे के बाद चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस बस को कब्जे में लेकर थाने ले गई और और यात्रियों को दूसरी बस से भेजवाने की व्यवस्था की। जबकि पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।