फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ट्रेन की चपेट में आकर किशोर की मौत

ट्रेन की चपेट में आकर किशोर की मौत

Fri, 21 Sep 2018 12:04 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आकर किशोर की मौत
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के चिस्तीपट्टी गांव निवासी किशोर गुरुवार की शाम गांव से होकर गुजरे रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर ट्रेन की चपेट में आकर कट गया। परिवार के सदस्यों के साथ ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी देर से हुई। इस दौरान लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
विज्ञापन

बताते चले ट्रेन से कटकर मरे किशोर का नाम अमित 13 पुत्र रामजग था। परिवार के सदस्यों और पुलिस की मानें तो किशोर का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। इसके चलते गुरुवार को अपराह्न तीन बजे के करीब किशोर गांव के बाहर होकर गुजरे रेलवे ट्रैक पर चला गया। इस दौरान वह गुजरने वाली ट्रेन की चपेट में आकर कट गया। ट्रेन चालक ने घटना की सूचना मुहम्मदाबाद गोहना स्टेशन मास्टर आरआर विद्यार्थी को दिया। स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस को दिया। इस पर पुसि जब मौके पर पहुंची तो गांव के लोगों को भी इस घटना की जानकारी हुई। पुलिस मौका मुआयना करने के बाद किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed