फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   रात में सो रहे किसान के ऊपर गिरा बिजली का तार , मौत

रात में सो रहे किसान के ऊपर गिरा बिजली का तार , मौत

Sat, 10 Mar 2018 11:08 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
रात में सो रहे किसान के ऊपर गिरा  बिजली का तार , मौत
कुसुम्हा। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के फरसरा गांव में शुक्रवार की रात नलकूप के बाहर चारपाई पर सोते समय विद्युत तार ऊपर गिर जाने के चलते करेंट की चपेट में आकर झुलसे वृद्ध किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

मृत वृद्घ किसान बलिराम मौर्य (60) पुत्र राजदेव मौर्य शुक्रवार की शाम भोजन करने के बाद रोज की तरह ट्यूबवेल पर सोने चला गया। इस दौरान बलिराम नलकूप से बाहर चारपाई डालकर सो गया। इस बीच रात में किसी समय हुई स्पार्किंग की वजह से बिजली का तार उनके ऊपर टूटकर गिर गया। जिससे करेंट लगने से बलिराम की मौत हो गई। शनिवार को सुबह जब रोजाना की तरह बलिराम अपने घर वापस नहीं पहुंचा। तब परिवार के सदस्य उसकी खोज करते हुए नलकूप पर पहुंचे। इस दौरान बलिराम चारपाई पर मृत मिले। बिजली का तार उनके ऊपर गिरा पड़ा था। परिजन उन्हें लेकर निकट के अस्पताल पहुंचे लेकिन वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद किसान के घर पर मातम पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed