{"_id":"5a9d862d4f1c1b0a7b8ba876","slug":"91520272941-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज के दौरान घायल युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इलाज के दौरान घायल युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाटघाट/सगड़ी (आजमगढ़)। रौनापार थाना क्षेत्र के कांखभार जोकहरा गेट के पास सोमवार की सुबह अनियंत्रित बाइक पलट जाने से युवक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
मृत युवक अरमान (28) पुत्र नूरलैन जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ गांव का निवासी था। वह सोमवार की सुबह अपनी बाइक से कहीं जा रहा था। जैसे ही कांखभार जोकहरा गेट पर पहुंचा कि सड़क पर मृत पड़े पशु को देख उससे बचने के लिए अपनी बाइक दूसरी तरफ मोड़ा। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई और अरमान घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
0000
मौत की सूचना पर मचा कोहराम
लाटघाट। रौनापार गांव निवासी राजन चतुर्वेदी (30) पुत्र कैलाश की रविवार की शाम को मऊ जिले के घोसी मुख्य मार्ग पर स्थित देवलास के निकट फुलवरिया गांव के पास हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना उसके परिवारवालों को हुई तो कोहराम मचा गया।
विज्ञापन
राजन चतुर्वेदी के पिता की मौत हो चुकी है। तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। शादी में वीडियोग्राफी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार को राजन मऊ जिले में स्थित एक गांव में गई बारात में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहा था। रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। जबकि बाइक के पीछे बैठा युवक घायल हो गया। उसका क्षेत्र के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा।