{"_id":"5c0ff12fbdec22417217e68e","slug":"81544548655-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर एक लाख के गहने चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर एक लाख के गहने चोरी
Updated Tue, 11 Dec 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के मिर्जापुर अल्लीपुर ग्राम पंचायत के बेहरवार गांव के एक व्यक्ति के मकान में सोमवार की रात में घुसकर चोर एक लाख रुपयों के गहने चुरा ले गए। जानकारी के अनुसार गांव निवासी में अशोक सिंह उर्फ पहाड़ी पुत्र अमरनाथ सिंह के घर चोर घुस गए। चोरों ने कमरे में रखी आलमारी का ताला तोड़ दिया और तिजोरी में रखे एक लाख के सोने के जेवर पर हाथ साफ कर लिया।
अशोक सिंह ने गांव के बाहर अपना मकान बनवा रखा है जो कि अभी पूरी तरह से कंप्लीट नहीं है। अर्धनिर्मित घर को निशाना बनाते हुए चोर सीढ़ी के रास्ते घर में घुसकर कमरे में रखी आलमारी को तोड़कर आलमारी में रखे गहनों को समेट ले गए। चोरों द्वारा फेंकी गई अटैची घर के पास स्थित अरहर के खेत में मिली। अटैची में रखे कपड़े और मोबाइल पड़े थे।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया। कुछ देरी के बाद मौके पर पहुंचे डॉग स्क्वाड टीम ने खोजी कुत्ता को घटना स्थल पर घुमाया। खोजी कुत्ता घर से पश्चिम अरहर के खेत में घूमकर एक देव स्थान तक जाकर वापस खेतो में घूमने लगा। चोर सोने की चैन ,झुमका ,बाली ,दो अंगूठी ,चार जोड़ी चांदी का पायल और चार जोड़ी मीना सहित लगभग एक लाख रुपयों के गहने चुरा ले गए।