{"_id":"5c12a26942c7925d5e2ad56a","slug":"71544725097-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद में भिड़े दो पक्ष, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीनी विवाद में भिड़े दो पक्ष, पांच घायल
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीनी क्षिेत्र के धर्मपुर कसायर में विवादित जमीन पर गुरुवार को दोपहर में पौधे लगाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसमें 5 लोग घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इसमें एक पक्ष की तहरीर पर 4 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
मधुबन थाना क्षेत्र के धर्मपुर कसायर गांव निवासी रामचंद्र यादव और गांव के इंद्रासन यादव के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चला आ रहा है। गुरुवार की दोपहर में विवादित भूमि पर रामचंद्र यादव के परिजन पौधे लगा रहे थे, जिसका विरोध इंद्रासन के परिजनों ने किया। जिसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों ने एक- दूसरे पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। जिसमें इंद्रासन के परिवार के मनोज यादव, विजय यादव, संजय यादव, कलावती देवी तथा पूनम देवी को गंभीर चोटें आयीं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतहपुर मंडाव भर्ती कराया गया। इस मामले में इंद्रासन की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के मुराली यादव, ईश्वर यादव, पप्पू यादव, सदानंद यादव उर्फ राजा के खिलाफ मुुकदमा दर्ज किया। खबर लिखे जाने तक दूसरे पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं दी गई थी।