{"_id":"5b980bf2867a557f6b0b7f1b","slug":"71536691186-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर को सीवान में लेकर जाकर अज्ञात बदमाशों ने किया अधमरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजदूर को सीवान में लेकर जाकर अज्ञात बदमाशों ने किया अधमरा
Updated Wed, 12 Sep 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सुतरही गांव में 35 वर्षीय मजदूर को बदमाशों ने सीवान में मारपीट कर अधमरा कर दिया। बदमाश सोमवार को उसे उसके घर से उठा कर ले गए थे। मामला मंगलवार को उस समय प्रकाश में आया जब उपचार कराकर वापस लौटे पीड़ित ने पुलिस को देर शाम तहरीर दी। जिसमें मजदूर की पत्नी ने अज्ञात बदमाशों पर अपहरण करने और मारने पीटने का आरोप लगाया है।
पुलिस को सौंपे तहरीर में कोतवाली क्षेत्र सुतरही गांव निवासी अमर 35 पुत्र सधार ने बताया कि सोमवार की रात वह अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। रात करीब 2:30 बजे चार की संख्या में आए अज्ञात बदमाशों ने उसके मुंह को बंद किया। हाथ पैर बांधा और उसे गांव के सीवान में ले गए। जहां उसकी जमकर पिटाई की जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।
उधर रात में उसकी पत्नी जब जगी तो उसे ना पाकर परिवार के दूसरे सदस्यों को जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने खोजबीन की, जहां अमर अचेतावस्था में घर से 200 मीटर की दूरी पर सीवान में मिला। परिजनों ने उसे आजमगढ़ मंडल अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार को घटना के संबंध में घायल अमर की पत्नी ने कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।