{"_id":"5c01682dbdec2241b770fcd8","slug":"61543596077-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेनदेन के विवाद में युवक को चार युवकों ने पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेनदेन के विवाद में युवक को चार युवकों ने पीटा
Updated Fri, 30 Nov 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
मधुबन। थाना क्षेत्र के वेलागदायन पट्टी गांव में गुरुवार की शाम रुपये के विवाद को लेकर एक युवक को गांव के चार युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना को लेकर पीड़ित ने थाने में चारों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस सभी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
मधुबन थाना क्षेत्र के वेलागदायन पट्टी गांव सोनू 26 पुत्र मुर्तजा ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि अहिरौली गांव निवासी गुड्डू पुत्र चंद्रिका से कुछ दिन पूर्व 400 रुपया उधार लिया था। इसी रुपये के लेनदेन के लेकर शुक्रवार को गुड्डू अपने साथी सुनील कुमार ,साहिल और पिंटू के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों की जांच पड़ताल में जुटी है।