फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   60 साल के वृद्ध ने किया अधेड़ महिला से दुराचार

60 साल के वृद्ध ने किया अधेड़ महिला से दुराचार

Tue, 06 Mar 2018 11:32 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
60 साल के वृद्ध ने किया अधेड़ महिला से दुराचार
मुहम्मदाबाद गोहना। गोहना कोतवाली क्षेत्र के टौंस नदी पार उत्तरी छोर पर मौजूद एक गांव की अधेड़ महिला ने मंगलवार को स्थानीय कोतवाली में बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें पीड़ित अधेड़ 55 वर्षीय महिला ने पड़ोसी गांव के निवासी 60 वर्षीय वृद्ध को नामजद किया है। पुलिस ने मामले को संबंधित धाराओं में दर्ज कर जांच में जुटी है। दर्ज रिपोर्ट में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम वह अन्य तीन महिलाओं के साथ शाम को सात बजे के करीब घर से शौच के लिए खेत की तरफ गई थी। इस दौरान पड़ोसी गांव निवासी वृद्ध ने उसके साथ जबरदस्ती करते हुए दुराचार किया। मंगलवार को महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना के बाबत तहरीर दिया। पुलिस ने नामजद वृद्ध के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज किया है। उधर आरोपी वृद्ध का कहना है कि सोमवार की शाम वह अपने जानवर चरा रहा था। इस दौरान महिला के खेत में एक भैंसा घुसकर फसल चरने लगा। महिला ने मुझसे लाठी मांगा तो मेरे इनकार करने पर वह लाठी के लिए छीना झपटी करने लगी। इसके बाद मुझे फंसाने के लिए वह मेरे खिलाफ झूठा आरोप लगा रही है। उधर क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार का कहना है कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। जो भी सच्चाई होगी उसको सामने लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed