फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश के पास से मिली कारबाईन

मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश के पास से मिली कारबाईन

Tue, 26 Sep 2017 11:43 PM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश के पास से मिली कारबाईन
मऊ। मधुबन और स्वाट टीम के संयुक्त प्रयास से सोमवार की रात करौंदी नरायनपुर और मुहम्मदपुर चट्टी के पास से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार बदमाश लालजी यादव मुठभेड़ में मारे गए अपराधी सुशील सिंह बुढवा गैंग से ताल्लुक रखने वाला है। मूलरूप से आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के छत्तरपुर गांव निवासी लालजीत यादव पर 12 हजार रुपये का इनाम घोषित था। बदमाश के पास से पुलिस ने मूंगेर मेड कारबाइन के साथ लूटे गए रुपयों में से 21 हजार के साथ बाइक आदि बरामद होना बताई।
विज्ञापन

सोमवार की रात मधुबन थाना क्षेत्र में मिली इस कामयाबी पर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह ने एसपी कार्यालय में प्रेसवार्ता कर पूरे मामले को उजागर किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी लालजीत यादव के दो साथी सूर्यांश दूबे और अरविंद यादव पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहें। गिरफ्तार बदमाश 12 हजार रुपये का इनामी था। साथ ही उसके पास से कारबाईन के साथ जिले में हुई लूट की घटनाओं की रकम भी बरामद हुई।
विज्ञापन

एसपी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर बदमाशों का पीछा करते हुए करौंदी-नरायनपुर गांव के पास स्वाट टीम व थाना घोसी व मधुबन पुलिस की टीम ने घेराबंदी किया। इस दौरान शातिर अपराधी मोटर साइकिल छोड़कर फायर करते हुए खेत में भागा। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 12000 रुपये का इनामी बदमाश लालजीत यादव उर्फ लालजी पुत्र शिवचंद यादव दबोचा गया। वह आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के छत्तरपुर गांव निवासी है। जबकि उसके दो साथी सूर्यांश दूबे और अरविंद यादव पुलिस पर फायर करते हुए भागने में सफल रहें। लालजीत के पास से कारबाईन के साथ 13 कारतूस, दो मैगजीन, जनसेवा केंद्रों से लूटी गई स्वीप एवं थम्ब मशीन, नेट सेटर, 21 हजार रुपया नगदी के साथ एक बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed