फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   अनियंत्रित कार की टक्कर से तीन दुकानें क्षतिग्रस्त, दो घायल

अनियंत्रित कार की टक्कर से तीन दुकानें क्षतिग्रस्त, दो घायल

Thu, 27 Dec 2018 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित कार की टक्कर से तीन दुकानें क्षतिग्रस्त, दो घायल
फतहपुर मंडाव। मधुबन थाना क्षेत्र के नंदौर बाजार पर गुरुवार की रात बड़ा हादसा होने से बचा। जहां एक बेकाबू कार चालक ने सड़क किनारे चार दुकानों को तोड़ दिया। घटना में दो दुकान दार घायल हो गए। आक्रोशित लोगों ने घटना के बाद चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

नंदौर बाजार में गुरुवार की रात करीब 8.20 मिनट पर मधुबन से मऊ की तरफ जा रही आई 20 कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे दुकानों से टकरा गई। इससे गारमेंट की दुकान और दो अंडे की दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि कार की चपेट में आने से दुकानदार दयाशंकर और ओमप्रकाश घायल हो गए। अचानक हुए हादसे के बाद घबराए लोगों ने भाग रहे कार चालक को धरदबोचा और उसकी पिटाई लगाकर पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों ने बताया कि रात ज्यादा होने के चलते बाजार में चहल पहल कम थी, अगर यह हादसा शाम के समय होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद पुलिस ने दोनों घायल दुकानदारों को फतहपुर मंडाव सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed