{"_id":"5c0bfebabdec2241891edc52","slug":"51544289978-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
मऊ। स्वाट टीम सेकेंड की मदद से रानीपुर थाने की पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम को रानीपुर थाना क्षेत्र के भुईलीपुर मोड़ के पास से एक सफेद रंग की इर्टिका कार में से जा रहे तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस ने एक पिस्टल, एक तमंचा ओर तीन मोबाइल बरामद किया। पकड़े गए तीनों युवक आजमगढ़ जिले के निवासी हैं, जो छात्र संघ चुनाव लड़ रहे एक प्रत्याशी के समर्थन में विरोधी खेमा को सबक सिखाने के उद्देश्य से आए थे। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया।
स्वाट टीम और रानीपुर थाने की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि भुईलीपुर मोड़ के पास एक कार में कुछ संदिग्ध व्यक्ति बैठे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भुइली पुर मोड़ पहुंच गई। वहां पर पुलिस को कार में बैठे हुए तीन युवक मिल गए। पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि रानीपुर पीजी कॉलेज में छात्र संघ का चुनाव लड़ रहे अपने साथियों का विरोध करने वालों को सबक सिखाने के लिए वे लोग यहां आए थे। लेकिन पुलिस की सक्रियता से वे पकड़े गए। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उनके पास से एक पिस्टल, जिंदा कारतूस, एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस 315 बोर, तीन मोबाइल, कार और 960 रुपये नगद बरामद किया। पकड़े गए तीनों युवक क्रमश: तरवा थाना क्षेत्र के सिंह पुर गांव का गौरव सिंह पुत्र अजय सिंह, सिधारी थाना क्षेत्र के छतवारा गांव निवासी निजामुद्दीन पुत्र सदरुद्दीन और हलुवाडीह निवासी दिव्यांश पांडेय पुत्र विनोद पांडेय हैं। जिन्हें पुलिस ने जेल भेज दिया।