फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   घर और किराना की दुकान में चोरी

घर और किराना की दुकान में चोरी

Fri, 23 Nov 2018 11:15 PM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
घर और किराना की दुकान में चोरी
थाना क्षेत्र के फैजुल्लाहपुर गांव में गुुरुवार रात चोरों ने एक ही रात में किराना की दुकान और घर को निशाना बनाते हुए 50 हजार नकदी सहित करीब 80 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। जहां चोरों ने छत के रास्ते से घर में घुसकर घर में रखी 40 हजार रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वहीं दुकान में सेंध लगाकर चोरी की घटना का अंजाम दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र फैजुल्लाहपुर गांव निवासी प्रेम प्रकाश राय पुत्र जीतेंद्र राय ने बताया कि गुरुवार की रात वह खाना खाने के बाद सोने चला गया। जहां देर रात में चोर छत के रास्ते से घर के अंदर घुसकर आलमारी खोलकर उसमें रखा 40 हजार रुपये नकदी चोरी कर ले गए। शुक्रवार की सुबह जब परिवार के सदस्य जगे तो आलमारी का दरवाजा खुला देखकर उसकी जांच की। जहां आलमारी में रखा 40 हजार रुपया नकदी गायब था। वहीं, गांव के मिंटू राय पुत्र श्रीनाथ राय की किराना का दुकान में सेंध लगाकर चोरों ने दुकान के कैश बॉक्स में रखा 10 हजार नकदी सहित करीब 40 हजार रुपये मूल्य का सामान समेट ले गए। शुक्रवार को दोनों पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने बताया चोरी की घटना उनके संज्ञान में है, दोनों घटनाओं की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed