फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

Fri, 21 Sep 2018 11:16 PM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा
मऊ। सरायलखंसी थाने की पुलिस शुक्रवार की शाम डुमराव गांव स्थित ईंट भट्ठे से अवैध शराब का कारोबार करने वाले दो तस्करों को वाहन चालक के साथ गिरफ्तार की। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ चोरी की बोलेरो, दो ड्रम ओपी, पैकिंग मशीन के साथ 14 सौ खाली शीशी और नकली रैपर बरामद हुआ। इस पर पुलिस ने आरोपियों का विभिन्न धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन

सरायलखंसी थाने की पुलिस शुक्रवार की शाम मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर अवैध शराब की तस्करी करने वाले दो आरोपियों में आशीष उर्फ रामभरोसे पुत्र प्रमोद सिंह और मनोज पुत्र लालधारी को दबोचा। पकड़े गए दोनों शराब कारोबारी आजमगढ़् जिले के जहानागंज थाने के कोल्हूखोर गांव के निवासी है। इसीक्रम में पकड़ा गया चालक बृजकिशोर तिवारी पुत्र सुरेंद्र नाथ तिवारी बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के मालदह गांव का निवासी है। पुलिस की मानेें आरोपी गण अवैधानिक तरीके से शराब बनाने और सप्लाई करने का काम करते हैं। पकड़ी गई बोलेरो से पुलिस ने 2452 शीशी देशी शराब के साथ 14 सौ खाली शीशी और दो ड्रम ओपी बरामद किया। इसके अलावा शराब की पैकिंग करने वाली मशीन के साथ-साथ शराब के नकली रैपर और चोरी की बोलेरो बरामद किया। सरायलखंसी थाने की पुलिस ने बताया कि बरामद बोलेरो सीतापुर से चुराई गई थी। उसके चोरी की रिपोर्ट सीतापुर जिले केे शहर कोतवाली में दर्ज है। पुलिस ने अनुमान लगाया कि बरामद अवैध शराब की कीमत करीब डेढ लाख रुपये के करीब है। जबकि ओपी से हजारों शीशी शराब तैयार की जा सकती है। ऐसे में बरामद शराब और सामनों को मिलाकर पुलिस ने कीमत दो लाख से अधिक का आंकलित किया। पकड़े गए आरोपियों का संबंधित धाराओं में चालान कर पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed