{"_id":"5ada2b194f1c1b66098b5abf","slug":"41524247321-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्रेटरी और सफाईकर्मी के बीच हाथापाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेक्रेटरी और सफाईकर्मी के बीच हाथापाई
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रतनपुरा। ब्लॉक क्षेत्र के बस्ती गांव में हो रही खुली बैठक के दौरान शुक्रवार को ग्राम पंचायत अधिकारी और सफाई कर्मी के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी के हाथ में चोट लग गई। बताया गया कि बैठक के दौरान एक बैंक मैनेजर को प्यास लग गई। ग्राम पंचायत अधिकारी ने एक सफाई कर्मी से कहा कि मैनेजर साहब को पानी पिला दीजिए। यह बात सफाई कर्मचारी नागवार लगी। इस पर दोनों में कहासुनी के बाद बात बढ़कर हाथापाई तक जा पहुंची। इससे ग्राम पंचायत अधिकारी सुनील कुमार रावत के दाएं हाथ में चोट लग गई। इसकी लिखित शिकायत ग्राम पंचायत अधिकारी ने खंड विकास अधिकारी रतनपुरा से की। इस बावत खंड विकास अधिकारी रामकिशोर ने बताया कि इसकी जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर सफाई कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।