फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   एफआईआर दर्ज न होने पर थाने पर किया प्रदर्शन

एफआईआर दर्ज न होने पर थाने पर किया प्रदर्शन

Thu, 27 Dec 2018 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
एफआईआर दर्ज न होने पर थाने पर किया प्रदर्शन
मधुबन। घोसी कोतवाली क्षेत्र के भटमीला निवासी सुभाष चंद पुत्र स्व. शिवपूजन ने गुरुवार को दर्जनों पुरुष व महिलाओं के साथ मधुबन थाने पर शाम को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी का कहना कि 15 वर्ष से वह अपने ससुराल फतहपुर तालचवंर मे रहता है । उसके इकलौते पुत्र दिव्यसेन उर्फ विट्टू का बगल की गांव के एक युवती से प्रेम था। इसको लेकर युवती के परिवारजनों द्वारा कई बार उसको मारापीटा और धमकी दिया गया था । इस बीचे बीते सात दिसंबर की शाम को परशपुर दिघेड़ा के पास उसके पुत्र को युवती के परिवारजनों और उनके सहयोगियों ने मारपीट कर अधमरे हालत मे फेंक कर दुर्घटना का रुप दे दिया गया था। गंभीर रुप से घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसको रेफर कर दिया गया। वाराणसी पहुंचते ही गत नौ दिसंबर को उसकी मौत हो गईथी । उस समय बदहवासी की हालत मे शव का दाह संस्कार कर दिया गया था। ऐसे मे पुत्र की हत्या का मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को नामजद तहरीर देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed