{"_id":"5c002a69bdec22416a4750cf","slug":"31543514729-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विवाद करने पर नानी को किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों के विवाद करने पर नानी को किया घायल
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बढ़ुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रकौली गांव स्थित एक कान्वेट विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर कुछ मनबढ़ों ने बुजुर्ग महिला को मारपीटकर घायल कर दिया। घायल महिला को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। समाचार लिखे जाने तक महिला के परिवार के सदस्य घटना के बाबत थाने में रिपोर्ट नहीं दर्ज कराए थे।
मनबढ़ों की पिटाई से घायल हुई मालती देवी 60 पत्नी रामकेवल राम सरायलखंसी थाने के रकौली गांव की रहने वाली है। उसका नाती मयंक गांव में मौजूद एक विद्यालय में एलकेजी में पढ़ता है। बीते दिनों विद्यालय में पढ़ने के दौरान बच्चे आपस में मारपीट कर लिए। इस पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दोनों के परिवार के सदस्यों को बुलाकर उन्हे बच्चों की हरकतों से अवगत कराए। साथ ही सोरी आदि बोलकर मामले को समाप्त किए। इसी बात को लेकर शाम को मयंक की नानी मालती पर मनबढों ने उस समय हमला कर दिया, जब वह छुट्टी होने पर अपने नाती को विद्यालय से लेने के लिए पहुंची। घायल हुई मालती को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।