फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ट्रैक्टर की टक्कर से बालक की मौत, भाई गंभीर

ट्रैक्टर की टक्कर से बालक की मौत, भाई गंभीर

Wed, 21 Jun 2017 11:51 PM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर की टक्कर से बालक की मौत, भाई गंभीर
नदवासराय। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के ढांढाचंवर भिखारीपुर गांव के तेलियापुरा ट्यूबवेल के समीप बुधवार की सुबह नौ बजे के करीब ईट लदी अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से अबोध बालक की मौत हो गई। जबकि नौ बालक गंभीर रूप से घायल हुआ। घटना के समय दोनों एक साइकिल से घर लौट रहे थे। घटना से आक्रोशित भीड़ ने जमा लगाकर तोड़फोड़ करने का प्रयास किया। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग का उपद्रव करने वालों को खदेड़ दिया। इससे ग्रामीणों की नाराजगी और बढ़ गई। तीन घंटे बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ के आश्वासन देने पर भीड़ ने जाम समाप्त किया।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के ढांढाचंवर भीखारीपुर गांव निवासी वीरेंद्र का पांच वर्षीय पुत्र शिवम और श्रीराम का नौ वर्षीय अभिषेक बुधवार की सुबह खेत की तरफ गए थे। दोनों पूर्वाह्न नौ बजे के करीब साइकल से घर वापस लौट रहे थे। अभिषेक साइकिल चला रहा था, जबकि वीरेंद्र पीछे बैठा था। जैसे ही उनकी साइकिल टेलिया पुरा ट्यूबवेल के पास पहुंची। तभी ट्रैक्टर ट्राली ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दिया। शिवम की मौके पर ही मौत हो गई, अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो। चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। घायल बच्चे को जिला अस्पताल ले जाने पर उसे वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस के देर से मौके पर पहुंचने से लोग आक्रोशित ग्रामीणों ने भातकोल-कोपागंज मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। जानकारी मिलने पर घोसी कोतवाली के साथ थानाध्यक्ष रानीपुर, थानाध्यक्ष चिरैयाकोट आदि मौके पर पहुंच गए। पुलिस की मौजूदगी में जाम करने वालों ने तोड़फोड़ करने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें खदेड़ दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से भीड़ और आक्रोशित हो गई। जाम करने वालों ने लाठी चार्ज करने वाले सिपाहियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे। दोपहर 12 बजे के करीब सीओ मुहम्मदाबाद और एसडीएम सदर राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारी द्वय ने भीड़कर समझा बुझाकर शांत कराया। घटना से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ। उधर चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कईं जगह दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed