फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   किराए के विवाद में भिड़ा चालक- यात्री

किराए के विवाद में भिड़ा चालक- यात्री

Tue, 12 Feb 2019 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
किराए के विवाद में भिड़ा चालक- यात्री
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के शहीद चौराहे पर सोमवार की शाम एक ऑटो चालक तथा एक यात्री के बीच किराए को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दोनों में हाथापाई होने लगी, जिसमें यात्री घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल यात्री को सीएचसी में भर्ती कराया। उधर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मुबारकपुर निवासी सोनू (40) सोमवार की शाम अपने परिवार के साथ ऑटो से मऊ जा रहा था। ऑटो चालक वाहन लेकर मुहम्मदाबाद गोहना शहीद चौक पर पहुंचा था कि चालक ने सोनू और उसके परिजन को वहीं उतार दिया। जहां चालक द्वारा यात्री से मुबारकपुर तक का किराया मांगने लगा, जिस पर यात्री द्वारा उसे किराया दिया गया। जिस पर चालक द्वारा कम किराया होने की बात कही, जिस पर दोनों में कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर दोनों एक दूसरे से हाथापाई कर बैठे। जिसमें चालक ने यात्री को मारपीट कर घायल कर दिया। उधर बीच बाजार में विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल यात्री को मुहम्मदाबाद सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस के पहुंचने से पहले चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। जहां पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed