फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   चार ग्रामीणों को मारपीट कर किया घायल

चार ग्रामीणों को मारपीट कर किया घायल

Sun, 03 Feb 2019 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
चार ग्रामीणों को मारपीट कर किया घायल
मधुबन।स्थानीय थाना क्षेत्र के कुसहा नसीरपुर गांव में शनिवार की शाम एक ग्रामीण से गांव के चार ग्रामीणों ने मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे के अनुसार, कुसहा नसीरपुर गांव निवासी इंद्रजीत ने बताया कि गांव के राजाराम अपने गेहूं के खेत में शनिवार को पानी चला रहा था। जहां पाइप फटने के चलते उसके चना के खेत में पानी जाने से पूरी फसल जलमग्न हो गई। जब वो विरोध जताने राजाराम के पास पहुंचा तो राजाराम और उसके तीनों भाई राधेश्याम, रामप्रवेश तथा रामजीत ने उस पर लाठी डंडे से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल इंद्रजीत को फतहपुर मंडाव सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चारों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed