फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   रंजिश को लेकर महिला से मारपीट, घायल

रंजिश को लेकर महिला से मारपीट, घायल

Tue, 23 Oct 2018 11:17 PM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
रंजिश को लेकर महिला से मारपीट, घायल
कोतवाली क्षेत्र के मदापुर समसपुर गांव में सोमवार रात एक महिला से गांव के एक व्यक्ति ने अपने सात साथियों के साथ मिलकर रंजिशन मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनाें ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर एक नामजद सहित आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे के अनुसार मदापुर समसपुर गांव निवासी गणेश चंद्र पुत्र कैलाश चंद्र ने बताया कि सोमवार रात किसी काम से गांव से बाहर गया हुआ था। इसी बीच उसकी पत्नी इंदिरावती रात 11 बजे गांव से निकल रहे जुलूस को देखने के लिए बाहर खड़ी थी। इसी दौरान गांव के रामेश्वर पुत्र टप्पे अपने साथियों के साथ आकर दरवाजे पर खड़ी महिला से रंजिश को लेकर गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी होने पर महिला को उसके परिजनों ने घोसी सीएचसी में भर्ती कराया। मंगलवार को महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने रामेश्वर और उसके आठ साथियों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed