{"_id":"5a15b5a24f1c1bd0408b846a","slug":"21511372194-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र के साहस से विफल हुआ अपहरण का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र के साहस से विफल हुआ अपहरण का प्रयास
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
छात्र विवेक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुबन(मऊ)। बलिया जिले के असरिया गांव से इब्राहिम पट्टी स्कूल आ रहे छात्र को कार सवार युवकों ने अपहृत करने का प्रयास किया लेकिन छात्र के साहस से बदमाश असफल रहे। छात्र किसी तरह बदहवासी में भागता हुआ इब्राहिम पट्टी से15 किलोमीटर दूर मधुबन थाना क्षेत्र के कुंडा कुचाई गांव के दक्षिण स्थित नहर वाली सड़क तक पहुंचा गया। वहां पर बेहोशी की हालत में मिला। लोंगो की सूचना पर 100 डायल पुलिस की गाड़ी ने मौके से उसे लाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव में ले आई। इलाज के बाद उसेेेे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
इलाज के बाद होश में आने पर असरिया गांव निवासी छात्र विवेक राजभर पुत्र रामकेवल ने बताया कि इब्राहिम पट्टी बलिया में स्थित महाराणा दुब्बर कृषक इंटर कालेज में कक्षा सातवीं का छात्र है। वह बुधवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे अपने घर से साइकिल से स्कूल आ रहा था। अभी वह कुछ दूर ही आया था कि सुनसान सड़क देखकर एक मारुति वैन उसके पास आकर रुकी। उसमें तीन युवक सवार थे। कार में से एक आदमी ने विवेक से कहा कि उसकी मां ने उसे बुलाया है। विवेक कुछ समझ पाता कि इसी बीच एक युवक ने उसके मुंह पर रुमाल लहराकर अपनी ओर खींचकर गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया लेकिन विवेक के सतर्क हो जाने से वह बच गया। जब वह विवेक को गाड़ी में खींचने का प्रयास किये तभी एक साइकिल सवार आ गया जिसे विवेक ने जोर से पुकारा । इतना सुनते ही गाड़ी सवार तीनों युवक कार की गति बढ़ाकर भाग गए। उसके बाद बदहवासी की हालत में अपनी साइकिल से इब्राहिम पट्टी नहर पकड़कर भागता रहा। लगभग दो बजे वह चचाईपार चौथी मील सड़क पर कुंडा कुचाई के सामने बेहोशी की हालत में गिरा मिला। सड़क पर लड़के को बेहोशी की हालत में देख स्थानीय लोगों ने सूचना देकर 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे लाकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ ।लेकिन इस घटना से वह काफी डरा और सहमा था। लड़के का ननिहाल पिढ़वल में है। विवेक के बताने पर उसके ननिहाल सूचना दी गई , ननिहाल से लोगों के आने पर विवेक को उन्हें सौंप दिया गया।