{"_id":"59b428cb4f1c1bf17f8b5643","slug":"21504979147-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन भी एसएसओ की पिटाई में नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीसरे दिन भी एसएसओ की पिटाई में नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। विद्युत उपकेंद्र मादी सिपाह में तैनात सब स्टेशन परिचालक बलवंत सिंह पुत्र रणजीत सिंह की हुई पिटाई का मामला सीओ घोसी के संज्ञान में होने के बाद भी पुलिस ने तीसरे दिन भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जबकि एसडीओ ने इसकी सूचना सीओ को दे दिया था।
बीते बुधवार की रात को अज्ञात बदमाशों ने विद्युत उपकेंद्र मादी सिपाह में घुसकर ड्युटी पर तैनात एसएसओ बलवंत सिंह को मारापीटा। साथ ही उनके मोबाइल के साथ 4000 रुपया छीनकर फरार हो गए थेे। घटना के बाबत रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एसएसओ ने पुलिस को तहरीर दिया। इस दौरान थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी उसे दौड़ातें रहें। इसके चलते मामले की रिपोर्ट शुक्रवार की शाम तक नहीं दर्ज हो सकी थी। बिजली विभाग के एसडीओ घोसी ने इस घटना से अधिशाषी अभियंता को अवगत कराया। इसके बाद भी शनिवार की देर शाम तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। एसडीओ ने बताया कि अब वो इस संबंध में जिलाधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक से बात करेंगे।