{"_id":"5ccc7a71bdec22074857db3f","slug":"201556904561-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 दिन बाद भी नहीं पकड़े गए हमलावर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बबुआपुर गांव के प्रधान को गोली मारने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार की दो संदिग्धों को उठा लिया। पुलिस उनसे घटना के बाबत जानकारी लेने का प्रयास कर रही है। हालांकि 48 घंटे बाद भी पुलिस के घटना के कारणों का कोई सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में दो ग्राम प्रधानों को गोली मारने की घटनाएं हो चुकी हैं। लेकिन पुलिस इन दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर पाने में अब तक नाकाम है। बबुआपुर के ग्राम प्रधान विनोद यादव को वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को डाक्टरों ने प्रधान की हालत खतरे से बाहर बताया। इस मामले में पुलिस का दावा है कि प्रधान की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। उधर सरायलखंसी थाने के ही भरुकवां मोड के निकट 23 अप्रैल को दिनदहाड़े पलिया के ग्राम प्रधान नंदलाल राजभर को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उसे भी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना के 10 दिन बाद तक पुलिस नंद लाल के हमलावरों की गिरफ्तारी कर पाने में नाकाम है। पुलिस इस मामले में तहरीर न मिलने की बात कह रही है। हालांकि इस संबंध में सीओ सिटी आलोक कुमार जायसवाल का कहना है कि पुलिस हमलावरों की शीघ्र करने के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।