फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   छात्र की मौत से टूटा घरवालों का सपना

छात्र की मौत से टूटा घरवालों का सपना

Wed, 13 Mar 2019 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
छात्र की मौत से टूटा घरवालों का सपना
रानीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र दौलसेपुर निवासी 11 वीं कक्षा के छात्र सूरज गोड़ की आजमगढ़ जिले के तरवा थाना क्षेत्र के जियापुर गांव में मंगलवार की रात शादी समारोह में गोली मारकर की हत्या हत्या से उसके परिवार वालों का सपना चकनाचूर हो गया। छात्र सूरज जियापुर में अपने ननिहाल में रहकर पढाई करता था। उसकी मौत से घर वालों और ननिहाल वालों में कोहराम मच गया। सूरज गोंड़ (19) पुत्र राम कुंवर बचपन से ही अपने ननिहाल में रहकर पढाई करता था। जियापुर गांव में एक व्यक्ति के घर आई बारात में उसे गोली लग गई। उसे आजमगढ़ नीजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र के घर वालों को रात दस बजे मिली तो घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग आनन फानन भागकर आजमगढ़ गए। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिवार वालों को शव परिवार वालों को सोंप दिया। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। सूरज के घर पर मातम पसरा रहा। सूरज दो भाई और चार बहनों में पांचवें नंबर पर था। सूरज का सबसे बड़ा भाई धर्म प्रकाश पीएसी में नौकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed