{"_id":"5bb79488867a55074669b20a","slug":"201538757768-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी रंजिश में भिड़े दो पक्ष, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीनी रंजिश में भिड़े दो पक्ष, चार घायल
Updated Fri, 05 Oct 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सैयदवाड़ा में गुरुवार की रात जमीनी रंजिश को लेकर दो सगे भाईयों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष से चार लोग घायल हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी मुहम्मदाबाद में भर्ती कराया। स्थिति गंभीर देख डाक्टारों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल की तहरीर पर छह के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज किया।
सैयदवाड़ा निवासी सोहराब आलम पुत्र अब्दुल गफ्फार और अफताब आलम आपस में भाई है, दोनों के बीच जमीनी विवाद चलता है। गुरुवार की रात 11 बजे के करीब जमीनी विवाद को लेकर दोनों भाईयों के बीच विवाद हो गया, इस दौरान बात बढ़ने पर दोनों पक्ष लाठी-डंडा लेकर आमने-सामने हो गए। मारपीट में अफताब आलम के साथ उसके परिवार से उसकी पुत्री, फिरोज अहमद, शाहबाज, सादीक घायल हुए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी मुहम्मदाबाद में भर्ती कराई। जहां डाक्टरों ने सभी घायलों की हालत गंभीर देख उन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उधर सोहराब ने कोतवाली में अफताब आलम सहित छह के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया।