फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   दुकान से जेवर लेकर युवक फरार , महिला हिरासत में

दुकान से जेवर लेकर युवक फरार , महिला हिरासत में

Thu, 30 Aug 2018 12:28 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
दुकान से जेवर लेकर युवक फरार , महिला हिरासत में
थाना क्षेत्र के चिरैयाकोट-तकिया बाजार मार्ग स्थित आभूषण की दुकान पर बुधवार की शाम महिला के साथ जेवर खरीदने आया युवक जेवर लेकर भाग गया। जबकि साथ आई महिला को दुकानदार ने पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के मनाजीत गांव निवासी प्रेमचंद सेठ की चिरैयाकोट-तकिया मोड़ स्थित बाजार में आभूषण की दुकान है। शाम 4 बजे प्रेमचंद्र किसी काम से दुकान पर अपने बेटे को बैठाकर चला गया। इसी बीच बाइक से एक महिला और युवक दुकान में मंगलसूत्र खरीदने पहुंचे। दुकानदार के बेटे ने महिला को मंगलसूत्र देते हुए उसकी कीमत 15 हजार रुपए बताया। जहां महिला ने अपने साथ आए युवक को मंगलसूत्र देते हुए उसे बाहर बाइक पर बैठे दूसरे युवक को दिखाने को कहा। युवक मंगलसूत्र लेकर फरार हो गया। काफी देर तक युवक के न आने पर आशीष ने अपने पिता प्रेमचंद्र को सूचना दी। जिसके बाद दोनों ने महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले करते हुए तहरीर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed