फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   खड़े वाहनों से चोर चुरा ले जा रहें हैं पेट्रोल

खड़े वाहनों से चोर चुरा ले जा रहें हैं पेट्रोल

Tue, 26 Sep 2017 11:43 PM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खड़े वाहनों से चोर चुरा ले जा रहें हैं पेट्रोल
पहसा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के नसीराबाद कलां सहित आस पास के गांवों में इन दिनों पेट्रोल चोर गिरोह सक्रिय हैं। ये गिरोह पेट्रोल चोरी का नया तरीका अपना रहे हैं। जिससे ग्रामीणों में दहशत है। ये पेट्रोल चोर घरों के बाहर खडे वाहनों से पेट्रोल चुरा ले रहे हैं। पीड़ितों ने इसकी सूचना पुलिस को देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार गांव में पेट्रोल चोर गिरोह की सक्रिय बढ़ गई है। लोगों के अनुसार रात के समय जब सभी लोग सो जाते हैं तभी चोर बाहर खडे़ दो पहिया वाहनों के टंकी के नीचे गैलन लगा कर मौके से हट जाते हैं , ताकी यदि जागरण भी हो जाए तो किसी को चोरी की भनक न लग सके। और जब उन्हें आभास हो जाता है कि टंकी खाली या गैलेन तेल से भर गया है तो वे उसे उठाकर लेकर चले जाते हैं। सुबह जब वाहन स्वामी कहीं जाने के लिए अपना वाहन स्टार्ट करता है तो तेल के अभाव में वाहन बंद हो जाता है तब उसे तेल चोरी का आभास होता है। गांव में अब तक 15 लोग इनके शिकार हो चुके हैं। पेट्रोल चोरी की घटना के शिकार श्याम बहादुर वर्मा ने बताया कि घर में बाइक रखने की जगह न होने के कारण बाहर ही खड़ी करते हैं और आए दिन चोरों द्वारा पेट्रोल निकाल लिया जा रहा है। एक अन्य भुक्त भोगी मिन्टू सोईनी ने बताया कि बाइक की टंकी फूल कराकर दरवाजे के बाहर खड़ी किया था, सुबह जब जाने के लिए बाइक स्टार्ट किया तो कुछ दूर जाने के बाद बाइक बंद हो गई, जब टंकी देखा तो सूखी थी तब जाकर चोरी का आभास हुआ। ऐसी ही वारदातें कई लोगों के साथ हुई। लोग सकते में हैं। पेट्रोल चोरों से जहां ग्रामीण दहशत में है वहीं स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना देकर पेट्रोल चोरों के विरुद्ध कार्रवाई करने की गुहार लगा रहे हैं। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी मधुबन श्वेता आशुतोष झा का कहना है कि उन्हें ऐसी घटनाओं की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो ऐसे तत्वों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed