{"_id":"5bec7023bdec226930331084","slug":"181542221859-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या, लूट का इनामी आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या, लूट का इनामी आरोपी गिरफ्तार
Updated Thu, 15 Nov 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
कुसुम्हा। दोहरीघाट पुलिस ने हत्या, लूट के आरोपी तथा 15 हजार के इनामी बदमाश पवन राय को दोहरीघाट चौक से गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आया बदमाश भागने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे धर दबोचा।
एसपी ने सख्त आदेश दिए थे कि इनामी अपराधियों पर शिकंजा कसके जल्द से जल्द गिरफ्तार करें। इसे लेकर कार्रवाई में जुटी पुलिस को सूचना मिली कि बुधवार की सुबह एक इनामी आरोपी को दोहरीघाट कस्बे चौहान चौक के पास भागने की फिराक में किसी वाहन के इंतजार में है। सूचना पाकर इस पर पुलिस ने टीमों का गठन कर छापामार कार्रवाई कर आरोपी को धर दबोचा। बदमाश के पास से पुलिस ने एक तमंचा और तीन कारतूस जब्त किया। पकड़े गए बदमाश की शिनाख्त पवन राय पुत्र संकठा राय ग्राम आंखापुर थाना कंधरापुर जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई। पूछताछ पर पुलिस को पता चला कि उस पर आजमगढ़ और महराजगंज में लूट और हत्या का मुकदमा दर्ज है। जिसमें वह फरार चल रहा है। पुलिस द्वारा आरोपी को पकड़ने के लिए 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।