{"_id":"5c7d6f42bdec2214577e61d0","slug":"171551724354-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की टक्कर टूटा रेलवे फाटक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिकअप की टक्कर टूटा रेलवे फाटक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार की रात एक पिकअप ने इंदारा-हलधरपुर के बीच स्थित 27 बी रेलवे फाटक को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद भाग रहे चालक को आरपीएफ ने पकड़ लिया। जहां उसे वाहन को जब्त कर चालक को जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार रविवार की रात करीब 11 बजे फल से लदा एक पिकअप वाहन मऊ से बलिया की ओर जा रहा था। अनियंत्रित पिकअप चालक ने इंदारा-हलधरपुर के बीच स्थित 27 बी रेलवे फाटक को टक्कर मार दिया। जिससे फाटक क्षतिग्रस्त हो गया। भाग रहे चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। सूचना मिलने पर इंदारा जंक्शन से पहुंचे आरपीएफ प्रभारी सुधीर कुमार राय ने वाहन को जब्त करते हुए चालक को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दियाष चालक की पहचान विवेक गोड़ पुत्र नन्द गोड़ निवासी खरपतहा, बांसडीह जनपद बलिया के रूप में हुई। उधर घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त रेलवे फाटक का देर रात मरम्मत कराया। इस दौरान दोनों साइड लोहे की चेन लगाकर गेट मेन ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाते हुए फाटक से पास करवाया।