{"_id":"5c4f49c1bdec2273a03251f3","slug":"171548700097-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग अलग हादसें में चार घायल, रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मधुबन (मऊ)। थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग स्थानों पर रविवार की देर शाम सड़क दुर्घटनाओं में कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी निवासी सतीश (15) पुत्र रामलाल रविवार की देर रात करीब 11 बजे अपने साथी रमऊपुर निवासी नवनीत 16 पुत्र लोढा के साथ बाइक से मधुबन जा रहा था। अभी वह बौला पुल के पास पहुंचा था कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गयी। जहां दोनों सवार घायल हो गए। वहीं दूसरी घटना जजौली गांव के समीप हुई, जहां रात सवा 11 बजे के करीब पिकअप और बाइक की आमने- सामने कि टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार जितेंद्र (40) पुत्र मुन्ना घायल हो गया। वहीं तीसरी घटना मधुबन -मझवारा शहीद मार्ग स्थित परशुपुर के समीप सियार को बचाने के प्रयास में बाइक सवार सोनू (30 ) पुत्र हरिहर घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने चारों घायलों को फतेहपुर मंडाव सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।