{"_id":"5bd0b4dcbdec226999176a8e","slug":"171540404444-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले का देवरांचल सहित कई थाना क्षेत्रों में फलफूल रहा अवैध शराब का कारोबार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिले का देवरांचल सहित कई थाना क्षेत्रों में फलफूल रहा अवैध शराब का कारोबार
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के देवरांचल सहित अन्य थाना क्षेत्रों में इन दिनों शराब का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। इसका परिणाम है कि अवैध शराब की बिक्री से एक तरफ राजस्व प्रभावित हो रहा, साथ ही लाइसेंसधारी दुकानदार काफी परेशान है। इस दौरान शराब के लाइसेंसधारी इस बाबत कार्रवाई के लिए अधिकारियों से गुहार लगाई है।
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के सूरजपुर क्षेत्र के देवरांचल और सरायलखंसी थाना क्षेत्र के आदेडीह सहित अन्य गांवों में धड़ल्ले से शराब बनाने का काम कर रही है। दोहरीघाट के सूरजपुर क्षेत्र के देवरांचल क्षेत्र में मंगलवार की शाम को दोहरीघाट थाने की पुलिस ने छापामारी करके अवैध रुप से संचालित कचिया शराब की भट्टियों को नष्ट की। पुलिस ने यह कार्रवाई उच्चाधिकारियों के आदेश पर किया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के फरार होने पर पुलिस अब उनकी तलाश में जुटी है। इसी क्रम में एक सप्ताह पूर्व मुहम्मदाबाद कोतवाली के भार गांव में आजमगढ़ जिले से आकर आबकारी टीम ने छापेमारी कर तैयार अवैध शराब को बरामद किया था। सरायलखंसी के आदेडीह गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में संचालित ईट भट्ठों पर धड़ल्ले से अवैध शराब तैयार की जा रही है। लाइसेंसधारी शराब कारोबारी रुद्र सिंह ने बताया कि अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाने के लिए उन्होंने कई बार पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई। लेकिन सुनने के बाद अधिकारी उस पर मंथन नहीं करते। इसका परिणाम है कि अवैध शराब का कारोबार जिले में फलफूल रहा।