{"_id":"5bccb12abdec22696d780b19","slug":"171540141354-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा को डरा कर चार हजार निकाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वृद्धा को डरा कर चार हजार निकाले
Updated Sun, 21 Oct 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलधरपुर(मऊ)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुड़सर गांव निवासी एक वृद्धा को डरा कर चोरों ने गुरुवार की रात आलमारी की चाभी मांग ली और उसमें रखे गए रुपये लेकर चले गए। चोरों ने अगली रात उसी गांव में एक अन्य व्यक्ति के मकान की कुंडी तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन घर की महिलाओं के जाग जाने पर चोर भाग गए। क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्रवासियों में आक्रोश है।
रात लगभग एक बजे जैसे ही बिजली गुल हुई चोर मकान की एक दीवार में छूटे डाढ़े (ईंटों) के सहारे उर्मिला सिंह पत्नी स्व. शिवाजी सिंह की छत पर पहुंच गए। छत से सीढ़ी से नीचे उतकर चोर अंदर गए। मकान में अकेली रहीं उर्मिला सिंह (65) को डरा कर आलमारी की चाभी ले लिया और आलमारी में रखे चार हजार रुपये निकाल लिया। ये रुपये एक दिन पहले ही बैंक से निकाल कर वृद्धा घर लाई थी। चोरों के चले जाने के बाद वृद्धा ने शोर मचाया। उर्मिला के पति का स्वर्गवास हो चुका है, उनके दो बेटे अनिल सिंह और सुनील सिंह बाहर रहते हैं। वृद्धा घर पर अकेली रहती हैं। इधर शुक्रवार की रात कुड़सर गांव में ही चोरों ने भृगुनाथ गुप्ता के यहां दस्तक दे दी। चोर जैसे ही दरवाजे की कुंडी तोड़ने का प्रयास किये, उनकी बहू जाग गई और चोर चोर कहकर शोर मचाया। जब तक ग्रामीण आते चोर भाग निकले। इन दोनों घटनाओं में पीड़ितों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी।