{"_id":"5babd7c3867a557f195f491c","slug":"171537988547-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइकों के साथ तीन चोर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की बाइकों के साथ तीन चोर गिरफ्तार
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस ने स्वाट टीम के साथ बुधवार को क्षेत्र के वांछित अपराधियों के धरपकड़ के लिए अभियान चलाया। अभियान के दौरान अलाउद्दीन पट्टी गांव के पास पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ तीन चोरों को पकड़ा। पुलिस ने चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
जानकारी देते हुए कोतवाली प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह वो स्वाट टीम और पुलिस बल के साथ वो वांछित अपराधियों की तलाश में सर्चिंग अभियान चला रहे थे। जहां अलाउद्दीन पट्टी गांव स्थित एक ईंट-भट्टे के पास संदिग्ध स्थिति में तीन अलग-अलग बाइक पर सवार युवक को पुलिस को देखकर भागने लगे। जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि युवकों के पास से बरामद बाइक चोरी की है। पकड़े चोर की शिनाख्त आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कुकड़ीपुर गांव निवासी धर्मेंद्र राजभर पुत्र भरत राजभर, जहानागंज थाना के नजीरपुर निवासी दीपक राजभर पुत्र नंदलाल और मुबारकपुर थाना के हरैया गांव निवासी प्रमोद पुत्र लालचंद राम के रूप में हुई।