{"_id":"5a9ed6c14f1c1ba32a8bafc4","slug":"171520359105-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंपो और बाइक में भिड़त, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैंपो और बाइक में भिड़त, एक की मौत
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुबन। थाना क्षेत्र के दरगाह बाजार के पास मंगलवार की दोपहर में एक अनियंत्रित आटो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार सहित पांच लोग घायल हुए। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने चारों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराई। जहां घायलों की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस दौरान गंभीर रूप से घायल बाइक सवार की रास्ते में मौत हो गई। पुलिस बाइक सवार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मधुबन थाना क्षेत्र के बहरामपुर हसनपुर गांव निवासी इसराइल 50 पुत्र स्व. सत्तार मंगलवार को अपनी तीन वर्षीय नाती अनस को इलाज के लिए बड़हलगंज लेकर गए थे। दवा लेकर वापस लौटने के दौरान जैसे ही उनकी बाइक दरगाह- पचमहला मार्ग पर पहुंची, तभी मधुबन की तरफ से सवारियों को लेकर आ रहें आटो से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद आटो पलट गया। दुर्घटना में बाइक सवार और उसके नाती, टैंपो चालक सहित सहित चार लोग घायल हुए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस से सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी फतहपुर मंडाव ले जाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल इसराइल, अनस, सैनुल्लाह और अहमद का डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, साथ ही हालत गंभीर देख उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल ले जाते समय इसराइल की रास्ते में मौत हो गई। पुलिस इसराइल की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। जबकि अन्य घायलों का उपचार चल रहा। अन्य घायल अपना प्राथमिक उपचार कराने के बाद घर लौट गए।
विज्ञापन