फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   महिलाओं ने लगाया हाइवे पर जाम

महिलाओं ने लगाया हाइवे पर जाम

Tue, 07 May 2019 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं ने लगाया हाइवे पर जाम
मऊ। रानीपुर थाना क्षेत्र के चकिया गांव में रविवार की सुबह एक युवक को लाठी डंडे के प्रहार करके कुछ मनबढ़ों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल युवक के इलाज में डाक्टरों द्वारा घोर लापरवाही बरतने और युवक के हमलावरों को पुलिस द्वारा बचाने का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने सोमवार को दोपहर में जिला अस्पताल के सामने हाइवे जाम कर दिया। हाइवे जाम करने से मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्कूली वाहन भी जाम में फंस गए। लगभग आधे घंटे बाद अधिकारियों ने समझाबुझाकर महिलाओं ंको हाइवे से हटाया।
विज्ञापन

चकिया गांव निवासी सुजीत कुमार पुत्र दुर्ग विजय चौहान को रविवार की सुबह गांव के पास नदी के निकट अकेले पाकर कुछ मनबढ़ों ने लाठी डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के समय छह हमलावरों में से तीन ने अपने चेहरे गमछों से ढक रखा था। घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध एनसीआर दर्ज करके खानापूरी कर दिया। इधर, घायल को जिला अस्पताल में पुलिस ने भर्ती करा दिया। सोमवार लगभग 12 बजे घायल युवक के परिवार और गांव की लगभग 12 महिलाएं जिला अस्पताल के सामने मुख्य मार्ग पर आ गईं। आक्रोशित महिलाएं मानव श्रृंखला बनाकर हाइवे पर खड़ी हो गईं और वाहनों का आवागमन रोक दिया। इसी दौरान शुरुआती दौर में एक मजिस्ट्रेट अपने वाहन से आए मगर वे बगल से गुजर गए। नाराज महिलाओं का आरोप था कि घायल युवक को केवल बेड पर सुला दिया गया है। उसके बेहतर इलाज के लिए डाक्टर रुचि नहीं ले रहे हैं। अस्पताल से दवाइयां नहीं मिल रही हैं। नर्सें इलाज में लापरवाही कर रही हैं। आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों से रिश्वत लेकर उनके विरुद्ध हल्की धाराएं लगाई हैं। नाराज महिलाओं का आरोप था कि पुलिस मनमानी कर रही है और उल्टे पीडि़त परिवार पर ही मामले को तूल न देने का दबाव बना रही है। लगभग आधा घंटे बाद अधिकारियों ने महिलाओं को विधि सम्मत कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed